नीता-मुकेश का थिएटर बेजोड़: दीपिका
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग गाला में बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शिरकत की। इस इवेंट को लेकर दीपिका और रणवीर ने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं। इसी के साथ इवेंट में दीपवीर हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश लेकिन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और दोनों ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया। दीपिका ने बताया कि, इवेंट वाकई वर्ल्ड क्लास था। ये कुछ ऐसा था जिसका एक्सपीरियंस हमने पहले कभी नहीं किया था। इस पूरे इवेंट के दौरान कई ऐसे मूमेंट्स आए जब हमारे आंसू निकल पड़े और कई लम्हे ऐसे थे जब हमारे रोंगटे खड़े हो गए। इसे देखकर वाकई दिमाग सन्न रह जाता है। सिर्फ दीपिका ही नहीं रणबीर सिंह ने भी अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि, ऐसा थिएटर मैंने पहले कभी नहीं देखा। इसकी साउंड क्वालिटी इतनी शानदार थी कि इससे पहले ऐसी क्वालिटी कभी महसूस नहीं की। रणवीर सिंह ने कहा कि वो हर एक ड्रम बीट को महसूस कर रहे थे और ये वाकई झकझोर देने वाला था। उन्होंने कहा कि ये देख खुद के भारतीय होने पर गर्व हो रहा है। इवेंट गाला के दूसरे दिन रणवीर सिंह ने स्टेज पर शानदार परफॉरमेंस भी दी।