Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

वेब सिरीज में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

लंबे समय से पर्दे से दूर प्रियंका चोपड़ा को उनके फैन्स दोबारा स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं। बीते कुछ समय से शादी, बच्ची और फैमिली में बिजी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ही फैन्स से रूबरू होती रहीं। इसी बीच उन्होंने ये ऐलान किया था कि वो बहुत जल्द सिटाडेल नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। ये बिग बजट वेब सिरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो की दूसरी सबसे महंगी वेब सीरीज बताई जा रही है। इसका बजट इतना है कि बॉलीवुड की अनगिनत मीडियम बजट की फिल्में इसमें बन सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पिक पोस्ट की थी जिसमें उनके चेहरे पर मिट्टी लगी नजर आ रही थी। दूसरी तस्वीर में कुछ कुछ जख्मी सी प्रियंका चोपड़ा दिखाई दीं। इन तस्वीरों से ये साफ हो गया कि प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। वेब सीरीज बनते बनते 2 सौ मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएगी, जो इंडियन करेंसी में लगभग दो हजार करोड़ होते हैं। इस बजट में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों की 200 करोड़ रुपये के बजट वाली 10 फिल्में बन सकती हैं। छोटी-मोटी फिल्मों के बनने की तो गिनती ही नहीं की जा सकती। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन की सिटाडेल एक स्पॉई एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जो 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है और उनको हैरतअंगेज एक्शन करते हुए भी देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *