Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

-दीपक तिवारी

रामपुर मनिहारान(सहारनपुर) – थाना रामपुर मनिहारान के मेडीग्राम हॉस्पिटल के सामने हुआ एक बड़ा हादसा। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत। बाइक सवार युवक गौरव सहारनपुर से अपने घर लौट रहा था।

हादसे में मारा गया बाइक सवार युवक चार बहनों का था अकेला भाई। हादसे ने छीन ली चार बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने दी परिजनों को सूचना। युवक के घर मचा कोहराम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *