Wednesday, May 8, 2024
उत्तराखंड

राष्ट्रीय कवि संगम की कार्यकारिणी गठित

पौड़ी

राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखंड की पौड़ी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें योगम्बर पोली जिलाध्यक्ष, अंबेश पंत व अंजली डुडेला उपाध्यक्ष, डा. ऋतु सिंह जिला महासचिव, श्रीकांत संयुक्त सचिव, मयंक सुंद्रियाल संगठन सचिव, वीर प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष और वीर प्रताप सिंह व भरत सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। संगम के कोषाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम देश का एक ऐसा प्रतिष्ठित संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नवोदित कवियों-कवयित्रियों, गीतकारों, गज़़लकारों की काव्य-प्रतिभा को निखार कर मुख्य धारा के कवियों में शामिल करना है। जिसमें नए रचनाकार अपनी रचनाएं सुनाते हैं और देश के बड़े कवि और शायर उनकी रचनाओं को सुनकर उनका मार्गदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय कवि संगम हिन्दी साहित्य को आगे बढ़ाने के साथ-साथ, सम्पूर्ण राष्ट्र में रचनाओं के माध्यम से राष्ट्र जागरण और राष्ट्रधर्म को भी बढ़ावा देने पर बल देता है। बताया कि ऐसा ही एक आयोजन जिले की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा 29 को शहर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए प्रतिभागियों से निशुल्क आवेदन लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *