Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

भारतीय हिंदू वाहिनी एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

हरिद्वार

भारतीय हिंदू वाहिनी एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सहायता अभियान को लगातार 40वें दिन जारी रखते हुए ब्रह्मपुरी, बैरागी कैंप के गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि कोरोना के चलते कामकाज बंद होने से दैनिक आधार पर मजदूरी आदि कर परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे गरीब जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अभियान शुरू किया गया है। कौशिक ने बताया कि बैरागी कैंप में निवास कर रहे गरीब परिवारों के घरों में भारी बरसात का पानी भर जाने के कारण कई परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। बुधवार प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन 40-50 राशन किट तैयार कर जरूरतमंद गरीब परिवारों को उपलब्ध करायी जा रही हैं। जहां से भी किसी जरूरतमंद परिवार के पास राशन नहीं होने की सूचना मिलती है। कार्यकर्ता तुरंत उन्हें मदद पहुंचाते हैं। गरीब मजदूर वर्ग की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग परिवार के लिए दो वक्त का राशन भी जुटा नहीं पा रहे हैं। संस्था का प्रयास है कि कोई भी परिवार भूखा ना रहे। कोविड क्रफ्यू जारी रहने तक सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा। सेवा अभियान में महंत रोहित गिरी, सावक मंच के जिलाध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, अमन कौशिक, शिवम कौशिक, प्रताप कन्याल, रश्मि कौशिक, मनीषा कन्याल, रिद्धिमा, भजन सिंह, राजकुमार शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *