Friday, March 29, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार

पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि शहर में कई कालोनियों में पुस्तकालय बनाए जाने के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ रूपए आवंटित किए थे। लेकिन किसी भी कालोनी में पुस्तकालय नहीं बने। जिन जगहों पर पुस्तकालय दिखाए गए वहां पर निजी आवास, बारातघर और धर्मशालाएं बनी हुई थी। यह पहला मामला नही है जब विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगे हों। मदन कौशिक के खिलाफ शहरी विकास मंत्री रहते हुए कुंभ में भ्रष्टाटाचार और अन्य मामलों में भी गंभीर आरोप लग चुके है। ओपी मिश्रा ने कहा कि जिस पार्टी के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप हों। ऐसी पार्टी की सरकार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना बेमानी है। इसलिए सरकार को पुस्तकालय प्रकरण की सीबीआई जांच करानी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। स्थानीय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भाजपा विधायक और राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद तक आरोप लगा चुके हैं। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण में घोटाला भ्रष्टाचार का पहला मामला नहीं है। यदि सीबीआई जांच करायी जाए तो घोटाले के और भी मामले खुलेंगे। पुस्तकालय प्रकरण के साथ साथ कुंभ मेले में हुए निर्माण कार्यो की भी सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में संजू नारंग, तनुज शर्मा, गगन, गीता देवी, राकेश कुमार, मोनू चौधरी, मयंक गुप्ता, रुक्मिणी, शकुंतला, देवेंद्र कठैत, गीता देवी, राकेश कुमार, खालिद हसन, मोनू चौधरी, मयंक गुप्ता, यशपाल सिंह चौहान, देवेंद्र कठैत, पुलकित गोयल एवं अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *