Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

उत्तराखण्ड सहप्रभारी से मिले कांग्रेस नेता संजीव चौधरी

हरिद्वार

कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने दिल्ली मे कांग्रेस की उत्तराखण्ड सहप्रभारी दीपिका पांडे से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। वार्ता के दौरान संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड मे आम जनता और व्यापारी दोनो त्रस्त हैं। भाजपा सरकार के पांच साल घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। कुम्भ जैसे पवित्र आयोजन में कोरोना जांच घोटाला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में घोटाला होने से देवभूमि उत्तराखण्ड की छवि खराब हुई है। चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे है और वर्तमान मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं। जिससे ये साफ हो गया है की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार मे डुबी हुई है। कोरोना काल में व्यापारी व आम जनमानस पूरी तरह टूट गया है। लेकिन सरकार ने किसी की कोई सुध नही ली है। राज्य की जनता चुनाव मे हिसाब करने को तैयार बैठी है। कांग्रेस की राज्य सहप्रभारी झारखंड की विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि उत्तराखंड मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही व्यापारी, गरीब, किसान, मजदूरों के साथ न्याय होगा। सब की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार लेगी और भाजपा सरकार मे जो भी भ्रष्टाचार हुए है। उन सब की जांच कराई जाएगी और दोषी कितना भी बड़ा हो सलाखों के पीछे होगा। देवभूमि को कलंकित करने वाले किसी भी अपराधी को माफ नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *