Sunday, May 19, 2024
देशट्रैंडिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं ‘गुंजा’

कुछ फिल्में और उसके किरदार हमेशा दर्शकों के जेहन में रह जाते हैं। फिल्म से जुड़े कलाकार भी अपने किरदार के नाम से मशहूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक किरदार गुंजा का है। यह किरदार साल 1982 में आई फिल्म नदिया के पार का है। गुंजा के किरदार को अभिनेत्री साधना सिंह ने निभाया था। फिल्म में गुंजा और चंदन की जोड़ी को दर्शकों ने लंबे समय तक पसंद किया था। फिल्म के 41 साल बाद श्नदिया के पारश् की गुंजा का पूरा लुक काफी बदल चुका है। अभिनेत्री साधना सिंह के लेटेस्ट तस्वीर आपको भी दंग कर सकती है। साधना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहती हैं। साधना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीरें बनारस की हैं। तस्वीरों में साधना सिंह को व्हाइट साड़ी में देखा जा सकता है। वह पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखते ही बन रहा है। अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनकी यह तस्वीरें बनारस की हैं। सोशल मीडिया पर साधना सिंह की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट तक उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। आखिरी बार साधना सिंह को वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स में देखा गया था। वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग के फैंस ने काफी तारीफ की थी। वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स पिछले साल रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *