Thursday, May 9, 2024
बुक्सप्रदेश की खबरेंफोटो गैलरी

आरके स्टूडियो के बाद राजकपूर का बंगला भी बिका

शोमैन दिवंगत राज कपूर एक ऐतिहासिक बंगला भी बिक गया है। इसे भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने ही खरीदा है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के साथ है। कंपनी ने ये बंगला कपूर फैमिली से खरीदा है। हालांकि, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने यह बंगला कितना में खरीदा, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
राज कपूर का बंगला जहां है, उसे चेंबूर का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है। अब इस पर पर एक महंगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था। वहां भी मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट गोडरेज आरकेएस डेवलप किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के इसी साल पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा कि राज कपूर का आइकनिक प्रोजेक्ट अब हमारे पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है। हम बेहद खुश हैं कि कपूर परिवार ने हमें यह अवसर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *