Monday, May 20, 2024
होम

राम तेरी गंगा मैली में पद्मिनी कोल्हापुरे थीं राजकपूर की पसंद

राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से एक्ट्रेस मंदाकिनी मशहूर हो गईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया और आज भी उन्हें इस फिल्म के लिए याद किया जाता है। हालांकि कम ही लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए मंदाकिनी नहीं, बल्कि एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे राज कपूर की पसंद थी। उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई।
राज कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में राजीव कपूर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। पद्मिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दरअसल फिल्म में एक किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थीं, इसलिए उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने दिया। बाद में फिल्म में मंदाकिनी को लिया गया। पद्मिनी के अनुसार, राज कपूर 45 दिनों की शूटिंग के बाद भी उनको फिल्म में लेने के लिए तैयार थे। पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा था, मुझे एक दूजे के लिए में रति अग्निहोत्री का रोल, सिलसिला में रेखा का रोल और तोहफा में श्रीदेवी का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मैं उन्हें किसी न किसी कारण से नहीं कर पाई। आप अपने रास्ते में आने वाली हर फिल्म को नहीं कर सकते। अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है, तो आपको लगता है कि आपको इसका हिस्सा होना चाहिए था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा किया, मंदाकिनी ने अच्छा काम किया, गाने सुंदर थे। राजजी मेरी हिचकिचाहट को जानते थे। उन्हें वास्तव में पता था कि मैं यह फिल्म क्यों नहीं कर पा रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *