Monday, May 20, 2024
राष्ट्रीय

जापान मे शिंजो की पार्टी को मिला बहुमत

 

टोक्यो। जापान में उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में पूर्व पीएम शिंजो आबे की सत्तारूढ़ एलडीपी को बहुमत मिल गया है। ये चुनाव आबे की हत्या के दो दिन बाद हुए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी)-कोमितो गठबंधन ने 76 सीटें जीतकर उच्च सदन में अपना बहुमत कायम रखा। शिंजो आबे की पश्चिमी जापान के नारा शहर में 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

रविवार 10 जुलाई को हुए जापान के उच्च सदन के चुनाव में 52.05 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। ये मतदान 2019 के चुनाव से अधिक है, लेकिन जापान के चुनाव इतिहास का दूसरा सबसे कम रहा। जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पार्टी एलडीपी के पास 248 सदस्यों वाले ऊपरी सदन में 166 से अधिक सीटें हो गई हैं। एलडीपी गठबंधन का 2013 के बाद से ये सबसे अच्छा प्रदर्शन है। वहीं, जापान की प्रमुख विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 23 सीटें थीं, वह अब 20 के नीचे पहुंच गई है।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और एलडीपी के अन्य पदाधिकारी रविवार रात को मीडिया के सामने पेश हुए। उन्होंने आबे के निधन के चलते शोक स्वरूप रिबन के साथ काले रंग की टाई और कपड़े पहन रखे थे। इन नेताओं ने मौन रखकर आबे को श्रद्धांजलि दी। जब पीएम किशिदा ने आबे की तस्वीर पर गुलाबी फूल चढ़ाए तो उनके चेहरे पर जीत की खुशी नहीं थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जापान के पीएम किशिदा ने कहा कि हिंसा ने चुनाव प्रक्रिया व लोकतंत्र की नींव को खतरे में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *