Friday, May 17, 2024
समाचार

विवेक अग्निहोत्री पर व्यक्तिगत लाभ के लिए फिल्म बनाने का आरोप

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को भी जनता ने आईना दिखा दिया। वे अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में थे। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्की दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। फिल्म को क्रिटिक्स-दर्शकों से खूब प्यार मिला। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ का ऐलान किया है। यह फिल्म 1984 के काले अध्याय के बारे में होगी। यानी, कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी बयान करने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री 1984 में हए सिख विरोधी दंगों की कहानी दर्शकों तक पहुंचाएंगे। विवेक अग्निहोत्री के इस ऐलान के बाद अब महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन का कहना है कि फिल्मकारों को ‘समाज की शांति भंग करने से बचना चाहिए।’ विवेक अग्निहोत्री के ऐलान के बाद महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने कहा- ‘रचनात्मक अभिव्यक्ति और व्यक्तिगत लाभ के लिए सिख विरोधी दंगों जैसी त्रासदी के व्यवसायीकरण का हम कड़ाई से विरोध करते हैं।’ इस पर अब विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक फिल्मकार के रूप में उन्हें खुद को व्यक्त करने और अपनी अंतरआत्मा की सुझाई दिशा में फिल्म बनाने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *