Thursday, May 2, 2024
महाराष्ट्र

एक-दूसरे की खुशी में शामिल करिश्मा व करीना

करिश्मा कपूर ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनकी अगली प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है। पहली तस्वीर में करिश्मा कपूर क्लैपर बोर्ड के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फिल्म में उन्होंने अपनी अगली प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘ब्राउन’ है। करिश्मा कपूर के बाद करीना कपूर ने भी अपनी बड़ी बहन के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करिश्मा कपूर के पोस्ट को शेयर किया।
याद रहे कि 2020 में करिश्मा कपूर वेब सीरिज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं। यह उनका स्ट्रीमिंग डेब्यू था। करिश्मा कपूर की तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है, ‘करिश्मा कपूर तुम बेस्ट हो’। कई सेलेब्स ने भी करिश्मा कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। संजय कपूर ने लिखा है- ऑल द बेस्ट। वहीं, करिश्मा कपूर के फैंस भी उनके इस पोस्ट के बाद एक्साइटेड हो गए हैं। उनकी एक फैन ने लिखा है- मैजिक देखने का इंतजार और नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *