Tuesday, May 7, 2024
उत्तराखंड

नारिया माँ दुर्गा,लक्ष्मी,भगवती,काली का अवतार, हर महिला प्रेरणा का स्त्रोत : रेखा वर्मा

हरिद्वार/खानपुर

खानपुर विधानसभा के स्टेडियम में आयोजित नारी शक्ति गर्जना रैली का  आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नारियो की उपस्तिथि से आयोजक गदगद हो गए। अध्यक्षता मधु चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून एवं संचालन अनु कक्कड़ ने किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा  ने कहा की नारिया माँ दुर्गा,लक्ष्मी,भगवती,काली का अवतार है। हर महिला प्रेरणा का स्त्रोत है। आप बहनो की आवाज़ को और  बुलंद करने के लिए आपकी बहन कुँवरानी देवयानी ने बीड़ा उठाया है। जो आपके लिए हर समय लड़ेंगी भी और अड़ेंगी भी। खानपुर में आज आप लोगो का जनसमूह  यह सिद्ध कर रहा है की अभी से आप बहनो की जीत का बिगुल बज गया है। महिलाओ को सशक्त बनाने का बीड़ा कुँवरानी ने उठाया है, और आगे भी नारियो को मज़बूत करने का कार्य कुँवरानी बखूबी निभाएंगी। खानपुर की जनता ने हमेशा चैंपियन कुँवर प्रणव सिंह को विधायक बनाने का काम किया है। चैंपियन ने क्षेत्र में विकास कार्य,शिक्षा और हर वर्ग के लोगो की निस्वार्थ एव  बिना भेदभाव के सेवा की है। चाहे वो उनके क्षेत्र का हो या अन्य किसी क्षेत्र का। अब क्षेत्र में कुँवरानी देवयानी खानपुर की जनता,माँ,बहनो की आवाज़ को बुलंद कर रही है। और नारियो के हक़ के लिए लड़ेंगी। देवयानी वह महिला है जो नारियो के लिए लड़ेंगी भी और उनके लिए अड़ेंगी भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *