कुंवरानी देवयानी ने तलवार भेंट कर और शोल उढ़ाकर महिलाओ को किया सम्मानित
हरिद्वार/ खानपुर
खानपुर के राजेश पायलट स्टेडियम में महिला गर्जना रैली में पहुची मुख्य अतिथि एव अन्य अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक के कुंवरानी देवयानी ने तलवार भेंट एव स्मृति चिन्ह और शोल उढ़ाकर सम्मानित किया। भारत देश मे ऐसा पहली बार देखने को मिला है। जब इतनी महिलाओ को एक साथ स्टेज पर तलवार लेकर सम्मानित किया गया हो जिसको कुँवरानी ने बखूबी अंजाम दिया। कुँवरानी ने कहा कि महिलाओ को चाहिए कि वो अपनी शक्ति को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ देश का मान सम्मान बढ़ाये। अपने सम्बोधन में कुँवरानी ने कहा कि वह क्षेत्र की महिलाओं की आवाज़ को बेहतर ढंग से उठाएंगी। कहा कि पूर्व में बनी सरकारों ने महिलाओं का सशक्तिकरण के नाम पर उनके साथ केवल छल किया है। और केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए काफी योजनाए चला रही है। केवल भाजपा ही महिलाओ को आत्मनिर्भर बना रही है।