Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

सीएम धामी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

पिथौरागढ़।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। मुवानी के स्व.शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में सीएम पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी ने मुवानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष पूरन जोशी,सचिव रणजीत सिंह ज्याला,व्यवस्थापक धीरज बिष्ट,प्रधानाचार्य मुकुल कांडपाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा,वीरेंद्र शाह ठुलघरिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *