Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

आप जोनल प्रभारी पांचाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पिथौरागढ़।

आम आदमी पार्टी के जनपद जोनल प्रभारी संदीप कुमार पांचाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा दोनों ही दल बीते 21 सालों से प्रदेश की जनता को लूटते आ रहे हैं। अब जनता को आप के तौर पर एक विकल्प मिल गया है। जनता आगामी चुनाव में दोनों दलों को सबक सीखाएगी।
बेरीनाग लोनिवी विश्राम गृह में हुई बैठक के दौरान जनपद जोनल प्रभारी पांचाल कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी का सर्मथन करने कहा। यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाल कॄष्ण फडियाली, पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेंद्र कठायत, हरिप्रसाद लोहिया, मनोज आर्य, कैलाश चंद्र, जिपं सदस्य कल्याण राम, राजकुमार, मनोज आर्य, सर्वजीत राम खंडूरी, आनंद प्रसाद, गिरजा शंकर जोशी, पीएस भंडारी, आनंद प्रसाद उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *