Thursday, May 9, 2024
उत्तराखंड

हर्ष वर्मा अध्यक्ष व अश्विनी गोयल बने व्यापार मंडल के महामंत्री

 

 

हरिद्वार। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैयर, जिला युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर (प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,उत्तराखंड) के   संरक्षकगण रवि धींगरा, राकेश मल्होत्रा, अमर कुमार, प्रवीण कुमार,   रविंद्र सिंघल,एवं अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष ओम पाहवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी, वरिष्ठ     उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कटहरा बाजार एवम     गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल के व्यापारी वर्ग के साथ बैठक संपन्न हुई ।    बैठक की अध्यक्षता जगदीश अरोड़ा ने की एवम संचालन अध्यक्ष विपिन गुप्ता  एवम महामंत्री विक्की तनेजा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर दोनों बाजारों की व्यापार मंडल इकाई का एक साथ विलय करके कटहरा बाजार   व्यापार मंडल ज्वालापुर इकाई का पुनर्गठन किया गया। शहर अध्यक्ष विपिन   गुप्ता ने सभी मुख्य पदों पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की   घोषणा की एवम शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने सभी चयनित पदाधिकारियों को    शपथ दिलाई । नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष हर्ष वर्मा, वरि,उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, महामंत्री अश्वनी गोयल, कोषाध्यक्ष अमित    झांब, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सह    कोषाध्यक्ष शिवम बंसल, उपाध्यक्ष गौरव जैसिंह, उपाध्यक्ष शिवम अग्रवाल,  उपाध्यक्ष लोकेश चौहान, उपाध्यक्ष अंकित खुराना, सचिव स्पर्श कंसल, राकेश    वर्मा, अशोक गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, मोहित मेहता, उपमंत्री    निमिष गोयल, संगठन सचिव विनोद खुराना, मीडिया प्रभारी देवम मेहता, सदस्य    कार्यकारिणी सुमित दरगन, जगमोहन सिंह, अनूप वर्मा, मोहम्मद शाहिद, मोहमद  जिशान अंसारी आदि शामिल हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष हर्ष वर्मा ने कहा कि  वे सदैव निष्पक्ष भाव से व्यापारी हित के लिए कार्य करेंगे और दोनों  बाजारों के सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे । जिला व्यापार मंडल, शहर    व्यापार मंडल ज्वालापुर के संरक्षक मंडल एवम पदाधिकारीगण ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *