Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

विधायक आदेश चौहान ने किया विकास कार्यो का उद्घाटन

 

हरिद्वार

विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगजीतपुर के वार्ड नंबर 54 गुरुकुल कांगड़ी व वार्ड नंबर 57 जगजीतपुर   में सडक़ों व नालियों का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक आदेश   चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में क्षेत्र का चौमुखी विकास   किया जा रहा है। हरिद्वार नगर निगम की सीमा में बनी नई कालोनियों में   सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आदेश चौहान ने कहा चुनाव नजदीक आते  ही विपक्षी पार्टियां जनता को बरगलाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देकर   उकसाने का कार्य कर रही है। लेकिन क्षेत्र की जनता समझदार है और वह   सच्चाई को भलीभांति जानती है।जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी   पार्टियों को कड़ा जवाब देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी ऐसा उन्हें     पूर्ण विश्वास है। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश   चौहान जनता की समस्या के निवारण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है इसलिए जनता भी  उनके एहसानों का जवाब वोट देकर चुकाईगी। अगली विधानसभा चुनाव में भी   रानीपुर सीट से आदेश चौहान की जीत तय है। मनोज ने कहा कि उनका प्रयास है   कि उनका वार्ड स्वच्छ तथा सुंदर बनाने एवं समस्याओं से मुक्त हो वही उनके   द्वारा अपने वार्ड में पक्की सडक़ें तथा नालियों का निर्माण बनवाने का    कार्य भी लगातार किया जा रहा है। पार्षद नागेंद्र राणा ने कहा कि विधायक   आदेश चौहान के नेतृत्व में पूरे जगजीतपुर क्षेत्र के सभी वार्डों का   समग्र विकास कराया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार पार्षद विपिन शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह, कमल प्रधान,अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सन्नी पारचे, पूर्व प्रधान  श्यामसुंदर, रामेश्वर प्रसाद, आदित्य, राजकुमार, विनोद, मोहित, सुमितकटारिया, अंकित, ऋषिपाल, बबलू, सरवन, राहुल, सुबे सिंह, पंकज आदिकार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *