Monday, May 6, 2024
उत्तराखंड

जलभराव की समस्या दूर करने को धरना शुरू

 

रुडकी

मोहल्ला टोली आंशिक पठानपुरा में जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए भारतीय किसान यूनियन ने नगर पालिका कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या के निदान की मांग की गई। नगर के मोहल्ला टोली आंशिक पठानपुरा में जलभराव की समस्या काफी समय से है। यहां पर एक तालाब हुआ करता है जिस पर कई लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। अवैध कब्जों के कारण तालाब लगभग समाप्त हो गया है। जिस कारण जल निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है। इस संबंध में मोहल्ले के लोग कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कई बार मौके का निरीक्षण किया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी कई बार समस्या के निदान के प्रयास किए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात के मौसम में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका ने पंप लगाकर पानी की निकासी के प्रयास किए लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुए। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *