Wednesday, May 1, 2024
उत्तर प्रदेश

ब्लाक हरपालपुर के इकनौरा ग्राम में भाजपा का किसान चौपाल संपन्न

हरपालपुर/हरदोई

विकास खंड के इकनौरा गांव में भाजपा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव ने किसान चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याएं सुनी।

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में जात पात का कोई भेदभाव नहीं रखा जाता है। मोदी और योगी ने सबका साथ सबका विकास को जो नारा दिया है। उसी पर सरकार काम कर रही है।देश में किसानों के लिए जो कानून लागू किए गए हैं।वह विपक्षी पार्टियां भ्रांतियां फैला रही हैं।राकेश टिकैत पर निशाना साधते रेखा कि वह किसानों के नाम पर पहुंची राजनीति कर रहे हैं।आवारा गोवंश की समस्या पर बोले कि सरकार गोवंशो के लिए काम कर रही है।जल्द ही इसका निस्तारण होगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सौरभ बाजपेई, ग्राम प्रधान बागीश यादव, प्रधान संघ सांडी केअध्यक्ष आलोक सिंह, अभिराम सिंह, अजय शुक्ला आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *