Sunday, May 19, 2024
दिल्ली

दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 3 लड़कों ने भाई को चाकू मारा

नई दिल्ली –

राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में कथित तौर पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 3 लड़कों ने एक 17 वर्षीय लड़के की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़के को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा और उसका भाई दोनों ही कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय नं-2 में पढ़ते हैं। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे कुछ मनचले लड़कों ने छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी। आरोप है कि आरोपी लड़के अक्सर उसकी बहन का पीछा करते थे और उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/354/509/34 मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की ने बताया कि यह 2-3 दिनों से चल रहा था। इस पर आपत्ति जताने प पहले उन्होंने मेरे भाई को मारा और फिर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद जब मैं पास में ही मौजूद एक एक पुलिसकर्मी के पास गई तो उसने कहा कि उसे कोई खून बहता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जब मैंने बताया कि मैंने उसे ढंक दिया है तो वह मुझ पर जोर से चिल्लाया। इसके बाद वहां एक अन्य पुलिसकर्मी ने मेरी शिकायत लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *