Tuesday, April 30, 2024
उत्तर प्रदेश

भाजपा समर्थक किसानों के आंदोलन को दबाना चाहते हैंरू अजित सिंह -सरकार ने किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत बना ली है

मुजफ्फरनगर……..

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा- रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं। सोरम गांव के दौरे पर आये सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उसके बाद किसानों का रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड भी लगवा दिए। यहां तक कि किसान समुदाय का अपमान करने के लिए प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा। रालोद नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और किसान समुदाय का केवल अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *