Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

सर्द मौसम में गुलदार ने वन प्रयाग टीम के छुड़ाये पसीने, आखिर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

हरिद्वार————

आखिर काफी मशक्कत के बाद वन प्रयाग की टीम ने आश्रम में घुसे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। वन प्रयाग की टीम के छह घण्टे पसीने छुडाने के बाद शैतान गुलदार हाथ आया। वन प्रयाग टीम सहित क्षेत्र के लोगों ने गुलदार के कब्जे में आने के बाद राहत की सास ली है। बता दें कि हरिद्वार पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आश्रम में शनिवार की सुबह गुलदार के घुसने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी थी। सूचना पर पुलिस और वन प्रयाग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्रम के बाहर लगी भीड़ का तत्काल हटवाया गया। वन प्रयाग की टीम ने आश्रम क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए गुलदार को दबोचने की रणनीति तैयार करते हुए आश्रम के चारों ओर जाल बिछा दिया। आश्रम के पुजारी सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टीम गुलदार के बाहर आने और आसपास के लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व नेशल पार्क से सटे हरिद्वार पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक गुलदार जंगल से निकलकर औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश कर गया। क्षेत्र में गुलदार के धुमता देख लोगों में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने गुलदार को देखते हुए क्षेत्रवासियों को सावधान करने के लिए शोर मचा दिया। जिसके बाद गुलदार क्षेत्र स्थित सर्वमंगला आयुर्वेदिक भवन शाक्तिपीठ मां जानकी धाम आश्रम में धुस गया। सूचना पर पुलिस और वन प्रयाग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और वन प्रयाग टीम ने आश्रम के बाहर लगी लोगों की भीड़ का वहां से हटवाते हुए आश्रम के पुजारी सहित अन्य लोगों को सावधानी से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लोगों के शोर से घबरा कर गुलदार आश्रम के किसी कोने में छुपा बैठा था। जिसको बाहर निकालने के लिए वन प्रयाग की टीम प्रयास कर रही थी। वन प्रयाग टीम ने आसपास के लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत आश्रम के आसपास जाल बिछाते हुए पिंजरा लगाया गया था। वन प्रयाग व पुलिस टीम बराबर आश्रम के गेट व आसपास दीवारों पर अपनी पैनी नजर बनाये रही। वन प्रयाग टीम को छह घण्टे पसीने में तरबतर करने के बाद आखिर गुलदार को अपने पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल कर ली। वन प्रयाग की टीम गुलदार को चिडियापुर अपने रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। जहां पर उसका परिक्षण किया जाएगा कि कही वह घायल तो नहीं वन प्रयाग चिकित्सकों के क्लीन चिट देने के बाद गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *