Monday, May 20, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

चौथे दिन भी होमगार्डो का धरना जारी इस बार नही मनाएंगे दीपावली

शारिक खान

मुजफ्फरनगर में आज चौथे दिन भी होमगार्ड कर्मचारियों का धरना जारी रहा। होमगार्ड पिछले 4 दिनों से कचहरी परिसर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। सभी होमगार्ड कर्मचारियों की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होमगार्ड कर्मियों को हटाने के निर्णय को सरकार वापिस ले और जल्द से जल्द होमगार्ड कर्मियों को बहाल कर उन्हें जल्द से जल्द ड्यूटी दी जाए, सभी होमगार्डकर्मी कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे है। धरना दे रहे होमगार्ड कर्मचारियों ने मांगे पूरी ना होने पर दीपावली ना मनाने का भी निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *