Thursday, May 9, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़

अन्नू कक्कड़ बनी उत्तराखण्ड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की संरक्षक

हरिद्वार- उत्तराखण्ड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की हरिद्वार शाखा का विस्तार करते हुए भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़ को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष प्रवीण कुमार व महामंत्री घनश्याम ने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार में रामचन्द्र सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, अरूण चैहान व संदीप कुमार उपाध्यक्ष, ईश्वर चन्द व वहजाद महामंत्री, हरीश ध्यानी व रमेश जोशी कोषाध्यक्ष, भूषण कुमार शर्मा व उमेश कुमार संचालन मंत्री, संजय सेठी व खेमसिंह प्रचार मंत्री, सुभाष व ललित अरोड़ा सूचना मंत्री, सलीम व विपिन वाजपेई संगठन मंत्री तथा अमित झा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। बृहष्पतिवार को नगर निगम सभागार में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि नगर निगम के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर कार्य किया जाएगा। संविदा कर्मचारियेां के वेतन को लेकर भी कार्ययोजनाएं बनायी जाएंगी। संविदा कर्मचारियों को स्थाई किए जाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि संगठित होकर ही कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों के हितों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। काफी अर्से से संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियेां की स्थाई नियुक्ति के प्रयास भी मिलजुल कर किए जाएंगे। समय पर वेतन भुगतान को लेकर महासंघ कार्य करेगा। महामंत्री घनश्या ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठाकर नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कई पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *