Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरेंसमाचार

होली पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना

हरिद्वार

हरिद्वार शहर और आसपास के क्षेत्रों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को गली मोहल्लों में सुबह से होलिका दहन स्थल पर महिला और बच्चों की भीड़ देखी गई। होली पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा। देर शाम जगह-जगह होलिका दहन किया गया। रंगों के पर्व होली पर धर्मनगरी उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर रही। महिलाओं ने विधि विधान से होलिका का पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। व्रत रखकर धूप, दीप, फूल, अक्षत और गंगाजल आदि से होलिका का पूजन किया। इसके बाद देर शाम शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया और बुराई के खात्मे के लिए संकल्प दोहराया। वहीं, दिनभर शहर के अलग-अलग इलाकों में होली मिलन समारोह की धूम रही।