Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडसमाचार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताए सरकार के दो साल में हुए विकास कार्य  

रुद्रप्रयाग

भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने विकास के कई नए कीर्तिमान हासिल किए हैं।भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां बताते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि पंचायतों के सशक्तिकरण, नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन क्षेत्र में कई अहम कार्य किए हैं। प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से सभी को बेहतर यातायात सुविधा मिली है। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।