Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडसमाचार

कांग्रेस के लोगों को डरा-धमका कर पार्टी में शामिल कर रही भाजपा : गुनसोला

नई टिहरी

टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने नैनबाग में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा व आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार नैनबाग पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि, टिहरी सीट से राजशाही को खत्म करने का समय आ गया है। कहा कि भाजपा कांग्रेस के लोगों को डरा धमका कर भाजपा में शामिल कर रही है। गुनसोला ने नैनबाग बाजार में जनसंपर्क अभियान करते हुए सुमनक्यारी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कहा कि लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो रखे है। पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि टिहरी सीट पर आज भी राजशाही परिवार चल रहा है। विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है।