Thursday, May 16, 2024
उत्तराखंडसमाचार

दुर्घटना के मामले में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने दुर्घटना के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे 01 वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-623/2022, एफआईआर न0- 21/2021, धारा- 279/337/304 ए भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त राम सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी कोलीढक, लोहाघाट, चम्पावत, जो काफी समय से फरार चल रहा था को रविवार 18 फरवरी को आरतोला, जागेश्वर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *