Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरेंसमाचार

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए चलाई कल्याणकारी योजनाएं: नौटियाल

चमोली

सोमवार को यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान मेला मैदान में सरकार की विकास योजनाओं लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मोदी सरकार ने इन 10 वर्षों में गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को विभिन्न विभागों के माध्यम से मिल रही है। इन योजनाओं का लाभ लोगों को अधिक से अधिक मिले इसलिए इस प्रकार की कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा साल 2047 तक देश विकसित देशों की श्रेणी में आए ऐसा मोदी जी का संकल्प है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग खाद्य विभाग व अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
मंच पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व महिला मंगल दलों द्वारा नाटक, नृत्य और सांस्कृतिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप चौहान, जयक‌्त बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, अंजनी नेगी, ईओ हेमंत कुमार गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, ममता आर्य, प्रकाश शैली, सुनील कुमार, मनोज नेगी, कृष्णा रावत, राजीव चौहान, सुबोध रावत, रघुनाथ खत्री, रविंद्र वशिष्ठ, अरविंद डिमरी, आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *