Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

खेल महाकुंभ को लेकर हुई भाजयुमो की बैठक

रुड़की

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेल महाकुंभ को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया। बताया गया कि बूथ लेवल से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता खेल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। उसके बाद मंडल स्तर पर देश भर में कार्यक्रम किए जाएंगे। रविवार को लक्सर कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ पाल ने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी दिनों में खेल महाकुंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले मंडल स्तर पर खेलकूद होंगे। उसके बाद जिला स्तर व विजयी होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। इससे हमारा शारीरिक विकास होता है। इसलिए खेलकूद में रुचि लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला मंत्री लेखराज, मंडल अध्यक्ष लक्सर विवेक शर्मा, छोटू, जयंत, राहुल कुमार, विवेक कश्यप, रजत मित्तल, राजेश गुप्ता, सौरभ सैनी, मनोज आर्या, सुमित भाटी, विपिन मित्तल, राजकुमार, तुषार, राजविंदर सिंह, राजू उपाध्याय, वरुण, पवन कश्यप व राकेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *