Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

भैंस खोलकर ले जा रहे दो चोर पकड़े

रुड़की(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र के मौहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी सुरजा ने पशुओं के लिए घर के पास घेर बना रखा है। रात में वे घेर में ही सोते हैं। शुक्रवार सुबह वे साढ़े चार बजे के आसपास उठे और घर में बने शौचालय चले गए। 20-25 मिनट बाद वापस आए तो वहां से उनकी भैंस गायब थी। इस पर वे पड़ोसी अरुण और बिजेंद्र को साथ लेकर गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर भैंस ढूंढने लगे। गांव की आबादी से करीब आधा किमी आगे उन्होंने भैंस चोरी कर ले जा रहे गांव के अरुण पुत्र धूम सिंह और राहल पुत्र भूषण को पकड़ लिया। बाद में दोनों को लक्सर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि सुरजा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *