नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी। नगर निगम ने बुधवार को नैनीताल, रामपुर और कालाढूंगी रोड में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। अभियान में डॉ. मनोज कांडपाल, एसएनए गणेश भट्ट, एसआई अमोल और एसआई चतर सिंह रहे।