Thursday, May 9, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़परिचयप्रदेश की खबरेंप्रमोशनसमाचार

नाक की सर्जरी के चलते पीसी से छिनी थीं तीन फिल्में

प्रियंका चोपड़ा नई वेब सीरिज सिटाडेल को लेकर एक लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के प्रमोशन के लिए कई देशों में ट्रैवल कर चुकी हैं और जमकर इंटरव्यूज भी दे रही हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की सर्जरी और डिप्रेशन के बारे में बात की है। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि एक सर्जरी के कारण उन्हें तीन बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया था, जिसके चलते वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थीं। सिटाडेल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने द हॉवर्ड स्टर्न शो में बताया, उन्हें नाक में कुछ परेशानी होने लगी थी, डॉक्टर को दिखाया तो पता लगा नाक के अंदर टीश्यू बढ़ गए हैं और सर्जरी करनी होगी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया, सर्जरी तो हुई लेकिन उसमें डॉक्टर से गड़बड़ हो गई और उनकी नाक का ब्रिज शेव हो गया। प्रियंका ने बताया, इसके बाद उनका चेहरा बिल्कुल बदल गया और फिर उन्हें तीन फिल्मों से भी बाहर कर दिया गया।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया, फिल्मों से बाहर होने के बाद उन्हें लगा कि करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया और वह डिप्रेशन में चली गईं। प्रियंका ने बताया, लेकिन इस सिचुएशन में उन्हें स्वर्गवासी पिता अशोक चोपड़ा ने बहुत मदद की, वह इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, यह चीजें हुईं, मेरा चेहरा बदल गया और मैं गहरे, बहुत गहरे डिप्रेशन में चली गई। तीन फिल्मों से बाहर कर दिया गया। मैं डर गई थी लेकिन मेरे डैड ने कहा- मैं तुम्हारे साथ उस कमरे में रहूंगा।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सक्सेस में बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा को भी क्रेडिट दिया। प्रियंका ने कहा, वह एक फिल्म में लीड रोल निभा रही थीं लेकिन उन्हें सपोर्टिंग रोल में शिफ्ट कर दिया गया। फिल्ममेकर (अनिल शर्मा) बहुत ही अच्छे हैं, जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी तब वह साथ थे। उन्होंने कहा था, यह एक छोटा-सा पार्ट है लेकिन अपना सबकुछ दे देना। प्रियंका ने कहा-उन्होंने फिल्ममेकर की बात मानकर वैसा ही किया। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की पहली हिंदी फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई (2003) अनिल शर्मा ने डायरेक्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *