Thursday, May 9, 2024
उत्तर प्रदेश

योगी ने गोरखपुर में किया मतदान

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान 4 मई सुबह सात बजे शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट में कहा, आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय! नगर निगमों के 10 पार्षदों समेत कुल 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *