Sunday, May 5, 2024
देशबुक्स

साड़ी पहन कर ‘नागिन’ ने दिखाए जल्वे

इंडियन हो या फिर वेस्टर्न टीवी की नागिन मौनी रॉय हर ड्रेस में हॉटनेस का ऐसा तड़का लगाती हैं कि उनके लुक को देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है। इस बार भी मौनी रॉय ने साड़ी पहनकर कैमरे के सामने अपनी अदाएं और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने की कोशिश करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने लाइट कलर की सीक्वेंस वर्क की साड़ी पहनी और उसमें कुछ ऐसा करती नजर आईं कि उनके वीडियो को फैंस बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। वीडियो में मौनी की कातिलाना अदाएं देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने बालों को ओपन किया और कर्ल लुक में नजर आईं। इसके साथ ही सटल मेकअप किया। इस वीडियो को मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साड़ी का ना केवल मौनी रॉय ने वीडियो शेयर किया बल्कि कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कैमरे के सामने हुस्न का जादू चलाती नजर आईं। मौनी की इन फोटोज और वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, मौनी रॉय आखिरी बार ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आई थीं।इस फिल्म में मौनी निगेटिव रोल में थीं। मौनी के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *