Saturday, May 18, 2024
देशराष्ट्रीयसमाचार

अखिलेश ने कहा सभी विधायक अपने क्षेत्र में रहें

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी 2024 के लोकसभा चुनाव मंे भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। होली पर अखिलेश यादाव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच मीठी नोकझोंक भी हुई है। ब्रजेश पाठक कहते हैं कि अखिलेश को भ्रष्टाचार भूषण का पुरस्कार देना चाहिए। उन्हांेने कहा सपा अपने शासनकाल में आकण्ठ भ्रष्टाचार मंे डूबी रही है। वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार मंे भ्रष्ट और घूसखोर मंत्री सपा पर इल्जाम लगा रहे हैं। उन्हांेने अस्पतालों मंे दवाएं, ह्वील चेयर, स्ट्रेचर और बेड तक मरीजों को न मिलने का आरोप लगाया।
इसी के साथ अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपने सभी विधायकों को क्षेत्र मंे रहकर जनता से लगातार संवाद कायम करने और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शीघ्र ही जिलेवार दौरा भी करेंगे और देखेंगे कि उनके विधायक जनता से रूबरू हो रहे हैं अथवा नहीं। अखिलेश यादव अभी किसी नये दल से गठबंधन से इनकार कर रहे हैं लेकिन समान विचारधारा वाले दलों से चुनाव मंे गठबंधन किया जा सकता है। सपा प्रमुख ने सभी विधायकों से कहा है कि वे क्षेत्र मंे रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनें और बैठकें करके भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों को जनता के सामने गिनाएं। अखिलेश यादव पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर जनाधार बढ़ाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसका प्रभाव आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। गुजरात मंे सपा का एक विधायक जीता था। अखिलेश यादव 11 मार्च को गुजरात के दौरे पर भी जा सकते हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अपने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर निगाह रखने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *