Saturday, May 18, 2024
देश

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के टांडा बांध में बच्चों से भरी नाव पलटी, 10 की मौत

पाकिस्तान में एक ही दिन में दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई हैं। पहली दुर्घटना पाक के सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में हुई है। तो वहीं दूसरी दुर्घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में टांडा बांध पर बने जलाशय में बड़ी दुर्घटना हो गई है।
धार्मिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही एक नाव बांध में पलट गई। जिसमें सवार बच्चे डूब गए हैं। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि 6 बच्चे घायल भी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोहाट के डिप्टी कमीश्नर फुरकान खान के अनुसार उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जिला यह दुर्घटना हुई है।
नाव दुर्घटना का शिकार हुए बच्चे पास के एक धार्मिक संस्थान के छात्र थे। अधिकारियों ने बताया कि कई अधिक छात्र अभी लापता हैं। लेकिन कितने छात्र गायब हैं इसकी जानकारी अधिकारियों ने साझा नहीं की है। कोहट जिले के अधिकारियों ने नाव दुर्घटना में मरने वाले छात्रों की लिस्ट रॉयटर्स के साथ शेयर की है। जिसके मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र सात साल से बारह साल के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *