Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

भाजपा पार्षद के दस्तावेजों में गड़बड़ी होने के कारण उपचुनाव में जीती कांग्रेस पार्षद

विनीता खुराना,

ऋषिकेश – नगर निगम ऋषिकेश वार्ड नंबर 3 के पार्षद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 356 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है।
लगभग 1536 जनसंख्या वाले वार्ड नम्बर-3 में हुए उपचुनाव में पहले कांग्रेस की महिला पार्षद जीती थी लेकिन उनके जाति प्रमाण पत्र पर उठे विवाद पर न्यायालय द्वारा उक्त प्रत्याशी के चुनाव को अयोग्य माना था, जिसके बाद उक्त वार्ड में पुनः मतदान के आदेश हुए थे जिसके चलते उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी प्रियंका यादव ने जीत हासिल कर भाजपा का नगरनिगम में ग्राफ बढ़ा दिया है।

निवार्चन अधिकारी के अनुसार उपचुनाव में लगभग 1536 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें 567 मत कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को मिले, तथा 8 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था।गौरतलब है कि बीते पार्षदी के चुनाव में वार्ड नम्बर 3 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव को लगभग 150 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी, लेकिन चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग में जाति प्रमाण संबंधी दिये गये दस्तावेजों में गड़बड़ी होने के कारण जीती कांग्रेस पार्षद को अपनी पार्षदी गवानी पड़ी थी जिसके तहत उक्त वार्ड में उपचुनाव कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *