Friday, May 3, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

आम जनता भी करे अपने क्षेत्र में नाले की सफाई की देख रेख – कार्य सही नहीं होने पर इस भाजपा नेता से करे शिकायत – जानिए पूरी खबर ?

हरिओम गिरी / रुड़की

रूड़की – नगर निगम रूड़की की ओर से शहर ने नालो की सफाई का कार्य शुरू हो गया है नगर निगम ने नालो की सफाई के लिए करीब 67 लाख रूपये खर्च करने जा रहा है जिसके लिए नगर निगम की ओर से तीन ठेकेदारों को नालो की सफाई का कार्य दिया गया है और कार्य भी शुरू हो गया है नालो की सफाई ठीक तरह से हो इसके लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी ने लोगो से अपील की है की उनके क्षेत्र में नालो की सफाई का कार्य सही हो रहा है या नहीं इसकी देख रेख वो खुद भी करे और अगर उन्हें लगता है की कार्य सही नहीं हो रहा है तो वो उनके नंबर पर शिकायत कर सकते है शिकायत मिलने पर जिम्मेदार लोगो पर कार्यवाही की जायेगी आम जनता के अलावा उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओ से भी अपील की है की वो भी नालो की सफाई के कार्य पर नजर बना कर रखे की कार्य सही हो रहा है या नहीं 

आज नगर निगम रूड़की में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सुनील साहनी ने बताया की पिछले साल नगर निगम रूड़की के द्वारा नाले की सफाई का कार्य करीब 40 लाख रूपये में दिया गया था बरसात आने पर कई नालो ने शहर में काफी दिक्कत पैदा कर दी थी जिसके बाद नगर निगम ने ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी थी अबकी बार भी ऐसा ना हो लोगो को दिक्कत का सामना ना करना पड़े क्योंकि बरसात शुरू होने वाली है इसीलिए आम जनता भी नालो की सफाई के कार्य पर नजर बना कर रखे

भाजपा नेता ने कहा की नाले सफाई का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ़ जाए इसके लिए हम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर मांग कर रहे है की नाले सफाई के कार्य का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से निरिक्षण कराया जाए और रिपोर्ट मंगाई जाये अगर कल बरसात होने पर शहर में पानी भरता है तो वो अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *