Monday, May 20, 2024
समाचार

श्रीलंका के बुरे वक्त मे भारत ने की मदद

 

नई दिल्ली। श्रीलंका के लगातार बिगड़ते हालात पर भारत ने उसका समर्थन किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान जारी किया, ‘हम उन चुनौतियों से अवगत हैं जिनका श्रीलंका और उसके लोग सामना कर रहे हैं।’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘उनको इस कठिन दौर से उबारने की कोशिश में हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत ने इस वर्ष श्रीलंका में गंभीर आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का अभूतपूर्व समर्थन दिया है।’ भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी देश श्रीलंका के बुरे दौर में हम उसके साथ खड़े हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ऐसी मुसीबत की स्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। वे लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं। भारत ने इस वर्ष श्रीलंका में गंभीर आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का समर्थन दिया है। हम श्रीलंका में हाल के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। श्रीलंका की स्थिति पर मीडिया से बातचीत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, ‘भारत श्रीलंका का निकटतम पड़ोसी है और दोनों देश गहरे सभ्यता के बंधन में बंधे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *