Friday, May 3, 2024
उत्तराखंड

वन मंत्री और शहरी विकास मंत्री ने हरेला पर्व पर पौधे रोपे

 

ऋषिकेश। वन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आह्वान किया। रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का त्योहार है। ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *