Sunday, May 19, 2024
देश

अमेरिका ने पुतिन की बेटियों पर भी लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन। ताजा घटनाक्रम के बाद अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने पुतिन की दोनों बेटियों के अलावा रूस के कई बड़े नेता और कई बैंकों और बिजनेसमैन को भी प्रतिबंधित किया है। अमेरिका ने रूस के टॉप पब्लिक और प्राइवेट बैंक को प्रतिबंधित किया है। व्हाइस हाउस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों मारिया वोरोत्सोवा और केटेरीना तिखोनोवापर प्रतिबंध लगाया है। पुतिन की ये दोनों बेटियां पूर्व पत्नी ल्यूडमिला शक्रेबनेवा से हैं।
अमेरिका ने प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव व पीएम मिखाइल मिशुस्तिन सहित रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लागू किए हैं। व्हाइट हाउस ने बयान में कहा गया है, ‘इन व्यक्तियों ने रूसी लोगों की कीमत पर खुद को समृद्ध किया है, इनमें से कुछ लोग यू्क्रेन पर युद्ध के लिए पुतिन को मदद भी दे रहे हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मुझे लगता है कि पुतिन की अधिकांश संपत्तियां, उनके परिजनों के पास छुपी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *