Thursday, May 16, 2024
उत्तराखंड

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल  

हरिद्वार। भीमगोड़ा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भीमगोड़ा स्थित बिश्नोई बाड़ा में भाजपा मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर के संयोजन तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फूलमाला पहनाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा में सम्मिलित होने वालों में तरुण सिंधी, मनोज चौहान, नीरज कात्यान, विनोद कुमार, राजेश दुबे, विनोद कुमार उर्फ कल्लू, कीर्ति श्यामलाल, नंदकिशोर आदि शामिल रहे। इस अवसर पर कमल गुप्ता, केतन सहगल, अजय भारद्वाज, करुण मदान, विमल त्यागी, आलोक शर्मा, डा.श्याम पुरी, नीरज पाराशर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *