Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

पीपीआईडी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार द्वाराहाट से लडेंगे चुनाव

 

अल्मोड़ा। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक(पीपीआईडी) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार द्वाराहाट से लडेंगे। प्रमोद कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। कहा आज 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इससे पहले 13 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुके हैं। नई सूची में सोमेश्वर से दिनेश चंद, हल्द्वानी से मनोज कुमार नाग, जसपुर से सुमित कुमार, थराली से वीरेंद्र लाल, सहसपुर से गणेश दोहरे, धरमपुर से दीपक नौटियाल, रायपुर से रामपाल सिंह और राजपुर रोड से श्याम सिंह शामिल हैं। उन्होंने इस मौके पर पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र भी जारी किया। डॉ. प्रमोद ने बताया कि पार्टी का उदय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लिए हुआ है। कहा कि पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के सत्ता में आने पर राज्य के वंचित वर्ग मेहनतकश मजदूरों महिलाओं सभी को मान सम्मान दिया जाएगा। यहां महेश लाल, संजय कुमार प्रकाश चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *