Monday, May 6, 2024
उत्तर प्रदेश

कठौता झील में मिला मजदूर का शव

लखनऊ

चिनहट थाना क्षेत्र में कठौता झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सोने लाल पुत्र दीन प्रसाद निवासी महिमाखेड़ा माल ने सूचना दी कि वह कठौता झील के किनारे चल रहे काम की देखरेख करता है। कठौता झील के किनारे बाउंड्री का काम चल रहा है वह सिक्योरिटी गार्ड है। काम करने वाले लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव कठौता झील में तैर रहा है। जिस पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और पता चला कि कठौता झील की जिस तरफ दीवार टूटी है उधर काफी लोग शौच करने आते हैं। यह भी सोच करने गया होगा जिससे फिसल कर पानी में गिर गया और मृत्यु हो गई। इस सूचना पर उप निरीक्षक अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान निर्मल सिंह (35) पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी मलेतू बुजुर्ग थाना इनायतनगर अयोध्या के रूप में हुई है। मृतक की मां थाना क्षेत्र विभूति खंड में किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं जिनकी देखरेख के लिए मृतक वहीं पर रुका था। मृतक शराब पीने का आदी था। संभवत शराब के नशे में पैर फिसल जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मजदूरी करता था। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *