Monday, May 20, 2024
उत्तराखंड

जागरूकता रैली निकाल किया कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक

रुड़की।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राजकीय जूनियर हाईस्कूल बंघेड़ी के विद्यार्थिंयों ने जागरूकता रैली निकाली। जानकारी दी गई कि कुष्ठ का उपचार संभव है। जितनी जल्दी उपचार शुरू होगा मरीज उतनी जल्द स्वस्थ होता है। रैली का शुभारंभ सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं है। यह भी अन्य बीमारियों की तरह ही है। जिसक उपचार संभव है। जितना जल्द इसका उपचार शुरू कराया जाता है उतनी ही जल्दी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होता। इमलीखेड़ा पीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. नीतिशा कपूर ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ रोग का उपचार निशुल्क उपलब्ध है। सुपरवाइजर मनीषा भटनागर ने कुष्ठ के एक्टिव केस के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि कुष्ठ रोग के एक्टिव केस को लगातार सर्विलांस का कार्य चल रहा है। जिसके तहत ऐसे मरीजों को चिन्ह्ति किया जाता है। जिनमें कुष्ठ रोग के लक्षण है उनका उपचार शुरू कराया जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य तबस्सुम आरा, अरुण कुमार शर्मा, रेखा, दीपा व पिंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *