प्रेमनगर क्षेत्र में खुलेंगे पांच सार्वजनिक शौचालय
देहरादून।
छावनी परिषद गढ़ी क्षेत्र के प्रेमनगर में पांच सार्वजनिक शौचालय खुलेंगे। कैंट बोर्ड से इसकी अनुमति मिल गई है। जगह चिन्हित के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। सीईओ तनु जैन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता वी वीरू बिष्ट ने कहा कि प्रेमनगर बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां होती है। कई बार कैंट बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखकर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की गई थी।