Monday, May 6, 2024
उत्तर प्रदेश

डाबर ओडोमॉस ने शुरु किया मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री अभियान

 

लखनऊ

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के लिए डाबर ओडोमॉस ने मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के दौरान ओडोमॉस 52 शहरों के 5 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु के बारे में जानकारी देगा। उन्हे बतायेगा कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। साथ ही अभियान के तहत लोगों को मुफ्त ओडोमॉस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम भी बांटी जाएगी। डाबर इंडिया लिमिटेड में ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर-होम केयर संतोष जायसवाल ने कहा। अभियान के तहत डाबर ओडोमॉस सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों पर जागरुकता सत्रों का आयोजन भी करेगा। जिनके जरिये लोगों को डेंगु से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *